फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी के पांच गैस सिलेंडर व अपाचे बाइक बरामद

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के पांच गैस सिलेंडर, एक सरिया, एक छेनी तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मौढ़ा चौराहे के पास घेराबंदी कर वीरेश पुत्र सोबरन सिंह निवासी स्वरूप नगर, टूंडला तथा नीटू पुत्र भूप सिंह निवासी हृदय नगला, टूंडला को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी थाना रसूलपुर में दर्ज दो चोरी के मुकदमों में वांछित थे। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी वीरेश पर आगरा के मलपुरा थाने में भी चोरी और चोरी के माल से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि दोनों आरोपियों के खिलाफ रसूलपुर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमों में भी कार्रवाई चल रही है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *