फिरोजाबाद: सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिले एवं विधानसभा में जो प्राइमरी स्कूल बंद किये गये है उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं के साथ सरकार की विनाशकारी नीतिओं पर चर्चा की।

सिरसागंज में पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव स्कूलों में जाकर देखा तो उन स्कूलों ताला पड़ा था। उन स्कूलों के पास पहुंचकर नौजवानों एव छात्र-छात्राओं से वार्ता कर सरकार की नीतिओं का खुलकर विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने स्कूल के पास खड़े होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ दिलीप यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर हम लोग सभी उन गांव में जाकर सभी क्षेत्र के किसान, नौजवान, छात्र-छात्राओं से मिलकर यह बताने आए हैं कि यह छात्र विरोधी सरकार, शिक्षा विरोधी सरकार को 2027 में हम लोग उखाड़ फेंकेंगे काम करेंगे।

आप लोगों के लिए कि जिन-जिन स्कूलों को बंद किया है, वह सभी फिर से चालू कराए जाएंगे एक अच्छी गुणवत्ता के साथ उसमें फिर से शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा आओ आज हम सब लोग मिलकर यह शिक्षा विरोधी, छात्र विरोधी, छोटे बच्चों के स्कूल विरोधी सरकार को हटाने का काम करेंगे एवं 2027 में पीडीए सरकार बनाकर एक उत्तम उत्तर प्रदेश का निर्माण करेंगे। इस दौरान केवी. यादव, प्रदेश सचिव जगमोहन यादव, दीपक, ओम सरन राजपूत, वरुण कुमार, पवन यादव, संतोष गरबा, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *