फिरोजाबाद: विद्यार्थियो के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है शिक्षक-डॉ अखिलेश मिश्रा

-एफ एस विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर गुरूजनों को किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। एफ.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों एवं जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को सम्मानित करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों केे माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बोधिसत्व डॉ अखिलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक सशक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वाेपरि है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि उन सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से पीढ़ियों को दिशा प्रदान की है।  वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का ऐसा मार्गदर्शक है, जो विद्यार्थियों को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाता है।एफ एस विश्वविद्यालय के इस आयोजन ने शिक्षा जगत के विभिन्न संस्थानों को एक मंच पर लाकर गुरुजनों के सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता और समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया।

इस दौरान प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज, महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पाण्डेय, डॉ. दीदार सिंह यादव, महेश चंद्र राठौर, चंद्रभान सिंह राजपूत, डॉ. विशाल पाठक, डॉ. एसपी पालीवाल, डॉ. पदम सिंह, विजय तोमर, ऋषि कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, नीरज यादव, डॉ.आर.एस. करोरलिया, गजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *