फिरोजाबाद: समाज में शिक्षकों की प्रति सम्मान और निष्ठा बढ़ी है, शिक्षक बधाई के पात्र हैं-मनीष असीजा

-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र अग्रणी भूमिका निभाने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज समाज में शिक्षकों की प्रति सम्मान और निष्ठा काफी बढ़ी है, जिसके लिए शिक्षक स्वयं बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पेशो और प्रशासनिक पदों के मुकाबले शिक्षकों के पास मां सरस्वती की कृपा से स्वतंत्रता और सम्मानपूर्वक अध्यापन कराने का अनूठा अवसर होता है, शिक्षक और छात्र के बीच का संवाद अनुशासन और स्नेह जीवन के लिए एक अमिट छाप छोड़ता है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षण कार्य केवल एक विषय नहीं है, बल्कि देश और समाज के भविष्य का निर्माण करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए शिक्षकों से प्रति सप्ताह में दो घंटे श्रमदान के माध्यम से विद्यालय परिसर को स्वच्छ-सुंदर एवं सुव्यवस्थित रखने का आवहान किया। मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि शिक्षक समाज के आधार स्तंभ है, इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी राष्ट्र समाज के प्रति सबसे ज्यादा है। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

जिनमें डॉ सुनील यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल नगला पट्टी, डॉ सीमा यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल कोडरा, योगेंद्र सिंह सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल नारखी, शिवांगी लवानिया सहायक अध्यापक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला, यतेंद्र कुमार प्रधानाचार्य दीनबंधु इंटर कॉलेज उसायनी, हिमांशु शर्मा प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज, महेश चंद दुबे प्रहलाद टीकमानी इंटर कॉलेज, नारायण सिंह प्रवक्ता पुरातन सरस्वती बीएम इंटर कॉलेज, हरेंद्र सिंह प्रवक्ता डाइट आदि को प्रदान किया गया। लखनऊ से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जयसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार आदि संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *