-दस ग्राम सोने के सिक्के सहित मोबाइल फोन का लौटाया
फिरोजाबाद। थाना उत्तर में तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल पेश करते हुए मोबाइल फोन एवं 10 ग्राम का सोने का सिक्का सकुशल उसके स्वामी को वापस लौटाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती, जैन मंदिर निवासी त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार प्रातः 10ः30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से शिव मंदिर दर्शन हेतु जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन गिर गया। मोबाइल फोन के कवर में 10 ग्राम वजन का सोने का सिक्का भी रखा हुआ था। थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी 409 राकेश कुमार को उक्त मोबाइल फोन रास्ते में पड़ा मिला।
उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित रखकर मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी की जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाने पर बुलाया गया। थाना प्रभारी उत्तर रवि त्यागी एवं मुख्य आरक्षी राकेश कुमार ने त्रिलोक नाथ को मोबाइल फोन एवं 10 ग्राम का सोने का सिक्का सुपुर्द किया। मोबाइल फोन स्वामी ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।







