फिरोजाबाद: एमएसई चौंबर ने 30 उद्यमियों को दिया उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड

फिरोजाबाद। एमएसई चौंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में कई जनपदों के उद्यमियों और कारोबारी संस्थाओं को एक मंच पर सम्मानित किया। उद्यमियों और कारोबारियों ने अपने कारोबार को समय के अनुसार बदलाव किए इसके बारे में अन्य लोगों को जानकारी दी। पुरस्कार पाकर उद्यमियों के चेहरे खुशी से खिल गए।

एमएसई चौंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन डा सुनील जैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना है। उद्यमिता को पुरस्कृत कर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोस्ताहित करना है। हमारा विश्वास है कि एमएसएमई क्षेत्र में लघु और सूक्ष्म उद्योग भारत की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन, नवाचार, आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सहायक निदेशक एमएसएमई आगरा अभिषेक सिंह ने कहा कि नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में मार्ग दर्शन और उनको सहायता प्रदान करना एमएसएमई विभाग का कार्य है। सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण, प्रोत्साहन की जानकारी उपलब्ध कराना है।

व्यापार, मेले, प्रदर्शनियों में इंडस्ट्रीज को प्रतिभाग कराना है। सहायक निदेशक पीपीडीसी आगरा योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि एमएसई चौंबर आफ कामर्स का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु उद्यमों के विकास, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए कार्य करना है। संस्था द्वारा उद्यमियों और कारोबारियों को एक मंच पर लाने का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। सहायक निदेशक सीएफटीआई ईश्वर सिंह ने कहा कि भारत में एमएसएमई उद्यमियों को मजबूत, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाकर देश के आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करता है।

सीडीजीआई फिरोजाबाद के डिप्टी डायरेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि एमएसएमई उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने और व्यावसायिक सहयोग प्रदान करके उद्योगों के सतत विकास को बढ़ावा देने का काम करता है। कार्यक्रम में 30 उद्यमियों को उद्यमिता स्टार्टअप अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन डा शिवकान्त पलिया ने किया। कार्यक्रम में जगदीश जिंदल, अनूप कोटिया, डा काव्य जिंदल, डा रश्मी जैन, डा रचना उपाध्याय, डा दीपांशी जिंदल, डा जया शर्मा, डा अपूर्व यादव, डा आनन्द कुमार मित्तल, डा मुकेश राजपूत, डा पुनीत रावत, डा अनुराधा आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *