-कैला देवी मंदिर पर सजाई दीपमालिका, सुभाष तिराहे पर किया हवन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। सुभाष तिराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष हवन कर, मिष्ठान वितरण किया गया। इसके अलावा मंडल क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद किया गया। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से योजनाओं के अनुभव जाने तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दिया” अभियान के तहत घर-घर दीपक वितरित किए। देर शाम कैलादेवी मंदिर परिसर में दीपमाला सजाई गई और मिष्ठान वितरण कर सेवा एवं समर्पण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाना एक सार्थक पहल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहे हैं। रक्तदान, फल वितरण, लाभार्थियों से संवाद और दीप प्रज्ज्वलन जैसे कार्यक्रम जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौऱ, ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, नानक चंद्र अग्रवाल, राकेश शंखवार, सुनील शर्मा, सुनील टंडन, देवेश भारद्वाज, आनंद अग्रवाल, प्रोमाद पल, बघेल, योगेंद्र यादव, विष्णु सक्सेना, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, शालू, विवेक अग्रवाल, सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाह, लायक सिंह, देशदीपक राजा, प्राचीर सेठ, हार्दिक, शिवम दीक्षित, अनार सिंह, भारत सिंह वर्मा, सत्य प्रकाश यादव, अनुपम शर्मा, विमलेश जाटव, मुन्नी देवी, आकृति, सहयोगी राजेश झा, विशाल पचौरी आदि मौजूद रहे।








