फिरोजाबाद: वार्ड 3 और 22 में महापौर ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर ने वार्ड संख्या तीन और 22 में लगभग 41 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।

महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा पदाधिकारियों और पार्षदों के संग वार्ड संख्या तीन में सती आश्रम स्थित रविदास पार्क के पास पेवर टाइल्स लगाने के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग व निगम निधि के अंतर्गत 21 लाख 67 हजार 110 रू. से कराया जायेगा। इसके बाद महापौर ने वार्ड संख्या 22 के मोहल्ला ऐलान नगर में फेरु सिंह के मकान से श्याम सुंदर के मकान तक तथा संजय के मकान से मदन कुशवाहा और संजय गुप्ता से शिवचरन के मकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। यह निर्माण कार्य 19 लाख 81 हजार रू से कराया जायेगा।

महापौर ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य वार्डों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण और सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय लोगों से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम खिलाड़ी वाल्मीकि, राम बहादुर चक, क्षेत्रीय पार्षद रानी देवी, सुरेश चंद्र दिवाकर, भगवान सिंह झा, सुनील वर्मा, केशव देव शंखवार, सत्य प्रकाश, सत्येंद्र सविता, अजब सिंह शंखवार, देवेंद्र कुमार, केडी जाटव, कृष्णवीर, दिनेश चंद्र, भानु उपाध्याय, संतोष राठौर, अशोक शुक्ला, प्रहलाद राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *