फिरोजाबाद: नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बरसात का लिया आनंद, छाता लगाकर किया डांस

-महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में मनाया गया रैनी डे कार्यक्रम

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल स्टेशन रोड पर रैनी डे कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें प्लेवे, नर्सरी, केजी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बरसात का आनंद लिया। साथ ही भुट्टा, पकौड़ी एवं चाय की चुस्की का आनंद लिया।

प्लेवे, नर्सरी और केजी के नन्हें मुन्ने बच्चें रेनकोट पहनकर एवं छाता लेकर स्कूल पहुंचे। जहॉ बच्चों ने बारिश का जमकर आनंद लेते हुए बरसातों के गानों पर जमकर डांस किया। बच्चों के बरसात के डांस पर शिक्षिकाऐं की उनका उत्सावर्धन करती रही। प्रधानाचार्य नीलम शुक्ला ने बताया कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्या खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि बरसात के मौसम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भुट्टे और पकोड़े का आनंद लिया। इस दौरान संस्थान के प्रबंधक, शिक्षिक, शिक्षिकाऐं आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *