-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम बार जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
फिरोजाबाद/टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के जनपद में प्रथम बार आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसेवा के कार्यों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का टूंडला टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जीविक फर्नीचर पर अभिषेक मित्तल क्रांति, राजा का ताल पर राजेश झा, नगला भाऊ चौराहा पर पार्षद मुनेन्द्र यादव, गणेश नगर चौराहा पर पार्षद श्याम सिंह यादव, सुहाग नगर चौराहा’ पर पार्षद देश दीपक यादव, जैन मंदिर चौराहे पर विशाल पचौरी, नगला बरी पर नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह, जाटवपुरी पर पार्षद शानू, रसूलपुर पर पार्षद अजय गुप्ता, मोड़ा चौराहा पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव, दवरई में भाजपा युवा मोर्चा महानगर महामंत्री हिमांशु शर्मा, मक्खनपुर में चेयरमैन गीता दिवाकर एवं समस्त सभासदों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
वहीं शिकोहाबाद सुभाष तिराहा पर नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित दीक्षित, बृजेश यादव, मेला वाला बाग पर पूर्व विधायक हरिओम यादव, जानकी महल जसराना रोड पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने अपने साथियों सहित भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रथम बार फिरोजाबाद आगमन संगठन के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। उनके संगठनात्मक अनुभव, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसेवा के कार्यों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान आनंद अग्रवाल, प्रमोदपाल बघेल, देवेश भारद्वाज, अंकित तिवारी, डॉ एसपी लहरी, विवेक अग्रवाल, विष्णु सक्सेना, केशव सिंह फौजी, आकाश गुप्ता, सौरभ शिवाहरे, दुर्गेश यादव, रामलड़ती, नमन बंसल, कैलाश ओझा, आशीष यादव, मनीष राठौर, अनुपम शर्मा, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ अमित गुप्ता, गौतम कुशवाहा, देश दीपक गुप्ता, प्रचीर गुप्ता, लायक सिंह, सत्यप्रकाश यादव, भारत सिंह वर्मा, अनार सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।








