फिरोजाबाद: आगरा मण्डल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे एकलव्य किक्रेट अकेडमी के सात खिलाड़ी

-सी.के नायडू राज्य स्तरीय ट्रॉफी के लिए हुआ चयन, खेले प्रेमियो ने जताया हर्ष

फिरोजाबाद। एकलव्य क्रिकेट अकेडमी शिकोहाबाद के सात खिलाड़ियों का सी.के नायडू राज्य स्तरीय ट्रॉफी के लिए चयन होने पर स्थानीय खेले प्रेमियों में हर्ष व्यक्त किया है। सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एकलव्य क्रिकेट अकादमी शिकोहाबाद के सभी प्रतिभागी आगामी 26 से 29 अक्टूबर तक कानपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मण्डल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सात होनहार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अनुराग यादव, अखिलेश, तेजस प्रताप, रिषभ, आर्यन प्रताप, असीम सिद्दीक़ी, प्रांजल है।

अकादमी के कोच विक्रम यादव, गौरव यादव, अजीत यादव, अक्षय, मोहित एवं प्रबंध समिति विकास पालीवाल, राजेश यादव, गौरव यादव, ज्ञानेन्द्र प्रकाश ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मण्डल व शहर का नाम गौरवान्वित करेंगे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *