फिरोजाबाद: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप में अभिषेक यादव का टेक्निकल ऑफिशियल के लिए हुआ चयन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यरत एथलेटिक्स कोच अभिषेक यादव का दो राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में चयन हुआ ।

खेलो इंडिया सेंटर फिरोजाबाद के इंचार्ज अभिषेक यादव का उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में चयन किया गया है। वह काफी समय से स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों प्रशिक्षण दे रहे है तथा उनके कार्यकाल में बहुत से खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके है। 29 वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप का आयोजन 26 से 27 सितंबर तक बरेली में किया जाएगा।

वहीं 6 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चौंपियनशिप का आयोजन भी 20 से 27 सितंबर तक बरेली में होगा। इन दोनों प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलो इंडिया सेंटर जिला फिरोजाबाद के इंचार्ज एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षक अभिषेक यादव को टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, उप सचिव मनु यादव व जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *