फिरोजाबाद। साध्वी कम्प्यूटर और भारत जानो प्रतियोगिता के संयोजक विशाल वर्मा के संयोजन में महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मान समारोह का आयोजन बीआर मिलन वाटिका में किया गया। जिसमें अश्वनी जैन को सम्मानित करते हुए डी आर वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि जैन इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले माध्यमिक शिक्षा विभाग के जनपद एवं सिरसागंज के प्रथम शिक्षक हैं। वह विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर अनिल झा, प्रवीण उपाध्याय, सुनील कुमार, आर एस विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।









