फिरोजाबाद। सशक्त नारी संस्था ने स्वामी शिवानंद इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए चार वॉशरूम का निर्माण कार्य पूरा कराया। साथ ही वॉशरूम में पानी और बिजली की सप्लाई की भी पूरी व्यवस्था की गई, ताकि कॉलेज की बालिकाओं को इनके उपयोग की सुविधा मिल सके। इसके अलावा 12 कक्षाओं में 24 ट्यूब लाइट्स लगवाई, 12 कक्षाओं में डस्टबिन रखवाए गए और दो छात्राओं का वार्षिक शुल्क जमा कराई गई। फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट सोम्या चौहान ने नवनिर्मित वॉशरूम का रिबन काटकर शुभारंभ किया। कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, टीचर्स एवं पूरे स्टाफ ने सशक्त नारी संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट सोम्या चौहान, प्रेसिडेंट निधि जैन, डीओए मेघा जैन सहित रीता बंसल, पूजा मित्तल, शिवाली जैन, गरिमा पाराशर, नेहा बंसल, मीनल अग्रवाल, रिचा गर्ग, जूही अग्रवाल एवं कीर्ति उपस्थित रहीं।









