फिरोजाबाद: समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही सरकार की प्राथमिकता-मनीष असीजा

-सेवा संकल्प लाभार्थी मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प लाभार्थी मेले में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों से संवाद किया गया। मेले में विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा और संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें।

वक्ताओं ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर मजबूत करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण यादव एवं संचालन महानगर कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू ने किया। की। इस दौरान संयोजक आकाश गुप्ता, आनंद अग्रवाल, ऋषि असीजा, विवेक अग्रवाल, अभिषेक प्रताप शीलू, सोनू सागर, राजेश झा, बीडीओ नवीन कुमार, एडीओ जितेंद्र यादव, रामवीर सिंह यादव, प्रेम किशोर, आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 606

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *