फिरोजाबाद: जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों को प्रदान की पीपीई एवं सुरक्षा किट

फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के पॉलीवाल हॉल में सफाई मित्रों को पीपीई एवं सुरक्षा किट प्रदान की गई। सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त प्रशांत नागर में सुफाई मित्रों को पीपीई एवं सुरक्षा किट प्रदान की। साथ ही शिविर में सफाई मित्रों, स्वच्छाग्रहियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य जांच कराकर, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिधियों ने कहा कि सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा और कल्याण हमारी प्राथमिकता एवं संकल्प है। इस दौरान नगर निगम के पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 606

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *