फिरोजाबाद। आगामी एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर की बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची के सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा पंजीकृत मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता बढ़ाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संपर्क, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा निर्धारित दायित्वों को पूरी सक्रियता से निभाने का संकल्प लिया।
इस दौरान शिक्षक एमएलसी के संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, स्नातक एमएलसी के संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, शिव मोहन श्रुति, शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता सहित प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, योगेंद्र यादव बाबा, डॉ. एसपी लहरी, रामनरेश कटरा, केशव सिंह फौजी, सौरव शिवहरे, दुर्गेश यादव, कैलाश ओझा, रामलड़ती लकी, आशीष यादव, अनुपम शर्मा, राजेश झा, हिमांशु शर्मा, देश दीपक गुप्ता, शिवम दीक्षित, लायक सिंह, भारत सिंह वर्मा, अनार सिंह कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, सत्य प्रकाश यादव, सत्यवीर सिंह गुर्जर, केशव देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









