फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रभारी गिर्राज कुशवाहा ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं एवं मण्डल अध्यक्षओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक कर चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनावों में प्रचंड जीत के लिए पूर्णतः संकल्पित है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बैठक में चुनाव की तैयारियों एवं सेवा संकल्प अभियान व संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक टुंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, मोहनदेव शंखवार, चेयरमैन टंूडला भँवर सिंह ठेकेदार, चेयरमैन जसराना राजीव गुप्ता, ब्लाक प्रमुख जसराना संध्या लोधी, ब्लाक प्रमुख एका ज्योति किरण राजपूत, कमलेश राजपूत, सुशील चक, शैलेन्द्र सिंह, अजीत राजपूत, ओमेंद्र बघेल, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।









