फिरोजाबाद: वैश्य समाज ने राहुल गांधी का फूूंका पुतला, जताया विरोध

फिरोजाबाद। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन, नारेबाजी एवं कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने के विरोध में बुधवार को दीपक गुप्ता कालू के नेतृत्व में समाज बंधुओं ने राहुल गांधी का रसूलपुर थाने के सामने पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति विरोध दर्ज कराने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यम उपलब्ध हैं। किसी अधिकारी के निजी अथवा पैतृक आवास पर जाकर प्रदर्शन करना और परिवार के सदस्यों को असहज स्थिति में डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग इसे मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया के रूप में आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता में भ्रम पैदा करने के बजाय राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं के प्रति मर्यादित व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन जैसी प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नामों को सुनिश्चित करना और सूची को अधिक व्यवस्थित बनाना होना चाहिए। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग और उसके अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों के सम्मान और निजी जीवन की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए

। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध की भी एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादा होती है। इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, संकेत गुप्ता, विपिन गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, तन्मय गुप्ता, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, रुपेश गुप्ता, रामनरेश, यश गुप्ता, अंकित गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आकाश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‎

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *