-गणेश शोभायात्रा के साथ लेबर कॉलौनी रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी के रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गणेश शोभायात्रा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा ने भगवान गणेश के स्वरूप की आरती उतारकर किया। शोभायात्र कम्पनी बाग चौराहा एसएन रोड, स्टेशन से शुरू हुई जो कि रेलवे पुल पर होती हुई लेबर कॉलोनी रामलीला प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मे भगवान गणेश के स्वरूप विराजमान थे। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंकज भारद्वाज, गौरीशंकर शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, किशन यादव, मधुरिमा वशिष्ठ, मोहित सिंह, कौशल शर्मा, रोहित शर्मा, धीरज गुप्ता, श्यामू पांडे, मुकेश शुक्ला, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।








