-केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम एसडीएम मुख्यालय को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश रजि. के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर बुधवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम मुख्यालय राम अनुज शुक्ला को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाने की बात कही।
इस दौरान प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, जिलाध्यक्ष व्यापारी सेना मेघ सिंह पहलवान, हरिशंकर राठौर, दिलीप दीक्षित, हरिशंकर अग्रवाल, रामगोपाल बजाज, श्यामवीर सिंह, हर्षवर्धन, अनिल कुमार, स्वतंत्र गुप्ता, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, मोहित राठौड़, सुभाष यादव, मूलचंद राठौर, मुन्नालाल गोला, अजय प्रजापति, मुकेश शर्मा, सुबोध बघेल, होरीलाल राजपूत, रिंकू यादव, शिवम गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, लालचंद, गौरव कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे।









