फिरोजाबाद: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 200 मरीजों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

फिरोजाबाद। आयुर्वेद सेवा सदन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 से अधिक मरीजों की जॉच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक औषधियाँ दी गई।

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयुर्वेद सेवा सदन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञों ने बबासीर, कब्ज, गैस, अम्लपित्त, जोड़ों के दर्द तथा अन्य सामान्य रोगों से सम्बन्धित 200 से अधिक मरीजों की जॉच कर उन्हें उचित परामर्श देकर औषधियाँ प्रदान की। विशेषज्ञ डा. चंद्रप्रकाश दीक्षित ने कहा कि आयुर्वेद जीवन को संतुलित एवं रोगमुक्त रखने की प्राचीन पद्धति है। समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है।

डा. अंकुर गुप्ता ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं तो अनेक रोगों से बचा जा सकता है। आयोजक प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है। संचालन डा. ईशा अग्रवाल सेवा सदन द्वारा किया गया। शिविर में मोहन जिंदल, संजीव जैन विक्की, विकास बंसल, राकेश अग्रवाल, देवव्रत पाण्डेय, ग्रीस शर्मा, डा. यवनीश जैन आशीष अग्रवाल, शिवांग गोयल आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *