फिरोजाबाद। बालिकाओं की शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से कोमल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा ना रुके अभियान के अंतर्गत 16 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल प्रदान की। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल तथा राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने 16 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल प्रदान की। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। डीएम ने कहा कि कोमल फाउंडेशन का यह प्रयास बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा ना रुके के संकल्प को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम में सागर सिंह, सुनील यादव, पी.एस. राना, रामगोपाल एवं लाखन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








