फिरोजाबाद: वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में फिरोजाबाद के कांग्रेसियों ने किया शिरक्त

-राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाशनिधि गर्ग, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव अपने साथियों सहित शामिल हुए। साथ हीरैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

डॉ प्रकाशनिधि गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की आवाज और उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है।

रैली में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिप्रा उपाध्याय, चांद कुरैशी, वकार खालिक, हिमांशु कुमार सिंह, मजहर बेग, राजकुमार गौतम, प्रतीक तिवारी, विजय उपाध्याय, दिनेश शर्मा गांधी, पर्यन्त उपाध्याय, सनी शर्मा, संदीप तिवारी, चंद्रकांत यादव, मुकेश गौड़, नसीर अहमद, खजांची दिवाकर, कमलेश जैन, शमीम कुरैशी, यश दुबे, अनिल जाटव, रणजीत कुमार, अनुराग, मनोज कश्यप, हेमंत निषाद, प्रदीप निषाद, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *