फिरोजाबाद: भाजपा दक्षिण मंडल ने निकाली कलश वंदन यात्रा

-यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महानगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की आगामी 650 वीं जयंती वर्ष को समर्पित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्तााओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भक्ति एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन समाज को एकता, सद्भाव, समरसता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कलश वंदन यात्रा का बस स्टैंड, करबला की पुलिया, नई बस्ती, भोजपुरा, कोटला मोहल्ला, चंद्रवार गेट एवं रामनगर सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यात्रा में मंडल अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता, डॉ. दुर्गेश यादव, सुखपाल निषाद, केशवदेव शंखवार, योगेश बघेल, अंकित गुप्ता, विनोद तोमर, विजय सिंह राठौर, दीपक शर्मा, गीता राठौर, सपना राठौर, हरी निवास शर्मा, विष्णु राठौर, सारिका गुप्ता, सुभाष चक, सचिन, कौशल, श्याम सिंह यादव, सुनील राठौर, त्रिलोकनाथ, देवेंद्र चक, शिव शंकर राठौर, जितेंद्र शंखवार, रोमी सागर, नितिन, रवि यादव, राजेश कुशवाहा, विवेक कौशिक, विष्णु गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता, सोनू प्रजापति, सौरभ कुशवाहा, सोनू बघेल, विकास कुशवाहा, वीरेंद्र सुमन आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 89

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *