फिरोजाबाद: भाजपा महानगर की तिरंगा यात्रा 13 को

-एमएलसी विजय शिवहरें ने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा पहुंचाने का किया आव्हान

फिरोजाबाद। भाजपा महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा। भाजपा महानगर की कार्यशाला में 13 अगस्त को जैन मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगा, जिससे राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक घर तक पहुँचे।

कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि 13 अगस्त को जैन मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी मंडलों, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीएल. वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, प्रमोद पाल बघेल, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, केशव सिंह फौजी, योगेंद्र यादव बाबा, डॉ एसपी. लहरी, विष्णु सक्सेना, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, सौरभ शिवहरे, डॉ. दुर्गेश यादव, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *