फिरोजाबाद: केंद्र व प्रदेश सरकार जाति धर्म की नफरत का जहर घोलकर लोगों को कर रही गुमराह-रामनिवास

फिरोजाबाद। कांग्रेस ही युवाओं का भविष्य, महिलाओं की इज्जत और देश का सम्मान बचा सकती है। उसके अंदर देश प्रेम कूट-कूटकर भरा हुआ है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आजाद बैग ने कोहिनूर रोड पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में व्यक्त किये।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मौजूदा देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जाति धर्म की नफरत का जहर घोलकर लोगों को गुमराह करके लंबे समय तक सत्ता में रहने का षड्यंत्र रच रही है जिसके द्वारा वे देश की धन और संपत्ति को तरह-तरह से लूटकर अपने साथियों को देकर विदेश में भगा सकें। परंतु कांग्रेस उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी। इसके लिए चाहे एक-एक कांग्रेसी को अपनी जान की कुर्बानी ही क्यों ना देनी पड़े। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ पवन यादव ने कहा कि संगठन पूरे जिले में मजबूती के साथ हमें खड़ा करके जनता की समस्याओं, सुविधाओं के लिए संघर्ष करना होगा।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला महासचिव मो. उमर फारूक ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ आसिम खान एवं संचालन उजेर खान ने की। बैठक में डॉ शारिक खान, डॉ सौरव कुमार, डॉ साबिर, नदीम खान, हाजी तस्लीम, रिजवान गाजी, आलोक कुमार, सलीम अहमद, इरशाद, अकील खान, अरशद खान, जुबेर खान, शाहिद अली मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *