फिरोजाबाद: वार्ड 63, 47 व 48 में जलभराव और गंदगी से नाराज लोगों का नगर निगम पर प्रदर्शन

फिरोजाबाद। शहर के वार्ड संख्या 63, 47 और 48 में जलभराव, गंदगी और अन्य मूलभूत समस्याओं से परेशान स्थानीय लोगों का बुधवार को आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक नगर निगम परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके वार्डों में लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए हैं। जगह-जगह जलभराव, टूटी नालियां, गंदगी और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *