फिरोजाबाद: नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सेमिनार में मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव डालता है। छात्रा खुशी कुलश्रेष्ठ ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर जीसी यादव ने कहा कि युवा राष्ट्र की अमूल्य शक्ति हैं। यदि वे नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो वे स्वयं, अपने परिवार और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान डॉ रश्मि जिंदल, डॉ हेमलता यादव का विशेष सहयोग रहा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *