फिरोजाबाद: नारायण दिव्यांग समिति ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अंबिका पांडे, ऋषभ, अवनीश चौहान और शिवम पाठक मौजूद रहे। अंजना व्यास, पूजा राठौर, सपना शर्मा, यमसी, बबीता और नीरू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव दिनेश राठौर ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कमल सिंह कुशवाहा, नीरज शर्मा, विनोद राठौड़, दीपू कुशवाहा सहित भारी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *