फिरोजाबाद: पंच परिवर्तन का संदेश देता है त्योहार

-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदननगर कार्यालय पर हुआ हवन पूजन
-कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और संगठन के विचारों पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदननगर के कार्यालय पर हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में चंद्रनगर विभाग संघचालक प्रदीप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमें जीवन में अनेक महत्वपूर्ण संदेश देते हैं। दीपोत्सव भी हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। त्योहारों से जुड़े अनेक प्रसंग हमें अपने जीवन में अच्छे संस्कार और सकारात्मक विचार अपनाने का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार, महानगर प्रचारक दिलीप, विभाग कार्यवाह अमर सिंह, महानगर संघचालक संजय जैन, सह महानगर संघचालक प्रेम अग्निहोत्री, सह महानगर कार्यवाह अभिषेक, विभाग प्रचार प्रमुख सौरभ, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मुकेश त्यागी, नगरों के नगर कार्यवाह सहित संघ एवं उससे जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *