फिरोजाबाद: भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण एवं प्रभु श्रीराम के प्रति कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा प्रभु श्रीराम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर नाराजगी जताई गई। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने संबंधित व्यक्ति के बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और मामले में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पंकज यादव, बृजेश यादव, राधेश्याम यादव, अशोक यादव, आरपी सिंह यादव, शशिकांत यादव, सानू यादव, कृष्णकांत यादव एवं रामवीर सिंह यादव सहित आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *