फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते महापौर ने नगर आयुक्त संग जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को बरसात के दौरान इकठ्ठा होने वाले फ्लोटिंग मैटेरियल को हटाए जाने के निर्देश दिए।
महापौर कामिनी राठौर ने नगर आयुक्त प्रशांत नागर के साथ थाना रसूलपुर से नालबंद चौराहे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालबंद चौराहा एवं कैंची वाली पुलिया की नियमित सफाई व बरसात के दौरान इकठ्ठा होने वाले फ्लोटिंग मैटेरियल को हटवाएं जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए गए। ताकि नालों में जलनिकासी सुचारू रहे। वहीं सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण करते हुए मार्ग के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाए जाने के निर्देश दिए।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सत्यवीर गुर्जर डॉ इंद्रपाल सिंह, पार्षद श्याम संुदर राठौर, अजय गुप्ता, सुरेश चंद्र दिवाकर, सुभाष राठौर, निमर्ल शर्मा के अलावा निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






