-मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ की नारेबाजी
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिग कर्मचारियों का वेतन और बकाया एरियर को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया। बेहद कम वेतन मिलने और वर्षों से एरियर का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे नियमित रूप से काम लिया जा रहा है, लेकिन इसके बदले महज 11000 रुपये वेतन दिया जा रहा है। जबकि शासनादेश के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन बीस हजार रू. मिलना चाहिए। जो कि नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2021 से उनका एरियर भी बकाया चला आ रहा है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि वेतन और बकाया भुगतान की मांग उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इसी बात को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान विकास, अश्वनी, शिवम, अजय, योगेंद्र, गोविंद, राजेश, सीमा, अंजू, सोनू आदि मौजूद रहे।







