फिरोजाबाद: धनतेरस पर सुहागनगरी के बाजारों में जमकर हुई धनवर्षा

-सोना, चांदी से लेकर बर्तनों और वाहनों की हुई खरीदारी

फिरोजाबाद। धनतेरस के पर्व पर सुहागनगरी के बाजारों में खरीदारी को लेकर सुबह से ही रौनक देखने को मिली। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की।

धनतेरस पर सबसे अधिक सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की जमकर खरीददारी हुई। सराफा बाजार में महिलाओं ने सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, पायल, बिछिया, सिक्के व लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। वहीं बर्तन बाजार में पीतल, तांबा, स्टील और कांसे के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने पूजा के लिए थाली, लोटा, गिलास, कटोरी और नए बर्तन खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक बाजार में फ्रिज, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन, मिक्सर और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी हुई।

दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। मिठाई, सजावटी सामान, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, दीपक, खील-बताशे और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। बाजारों में सजी दुकानों और ग्राहकों की भीड़ से त्योहार का उत्साह देखते ही बन रहा था। दुकानदारों के चेहरों पर भी अच्छी बिक्री को लेकर खुशी दिखाई दी।

ravikumar
ravikumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *