फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान लूट और छिनैती की घटनाओं में वांछित आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूट के 6600 रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सात नवंबर को अधिवक्ता शीबा खान का ऑटो से जाते समय पल्सर सवार दो बदमाशों ने हैंडबैग छीन लिया था। विरोध और पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकाया था। वहीं आठ नवंबर को बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में गाजीपुर रोड पर ऑटो सवार महिला का पर्स भी झपट्टा मारकर छीन लिया गया था। दोनों मामलों की जांच में मोहित पुत्र सूरज निवासी नगला पचिया, हिमायूंपुर और विकास के नाम सामने आए।

पुलिस ने विकास को 6500 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवार को मोढ़ा जलालपुर से मोतीनगर जाने वाले रास्ते पर जगदंबा भट्ठे के पास पुलिस ने मोहित की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखे और 6600 रुपये बरामद हुए। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *