फिरोजाबाद! जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखा। साथ ही मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों व परिजनों से सीधी बातचीत की। मरीजों एवं परिजनों ने उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ आवश्यक निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। नवजात शिशुओं की सुरक्षा और संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत नर्सों एवं मेडिकल स्टाफ को सख्त हिदायत दी।








