फिरोजाबाद। जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विकास भवन स्थित सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों के माध्यम से जनजातीय समाज में अधिकारों, सामाजिक चेतना एवं आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी वर्गों के सम्मान, सहभागिता एवं समावेशी विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








