फिरोजाबाद: सदर ब्लॉक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

फिरोजाबाद। सदर विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पत्र वितरित किये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 274 प्रधानमंत्री आवास तथा 272 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने 146 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव, एडीओ पंचायत जितेंद्र यादव, रामवीर सिंह चाहर, रोबिन यादव, प्रेमकिशोर बघेल, सुभाष चंद्र, रामपाल सिंह, अजय पाल सिंह , गौरव यादव, रिषभ कुमार, सौरभ बघेल, बृजेश निषाद, सीमा यादव, विनीता, हेमलता, जितेंद्र गौतम, रश्मी राठौर, अनुराग के अलावा ग्राम प्रधान, सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा आवास योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 221

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *