फिरोजाबाद: जनपद आगमन पर यूटा प्रदेश का हुआ जोरदार स्वागत

-पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक संघर्ष का किया ऐलान, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की उठाई मांग

फिरोजाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के शहर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जया शर्मा के नेतृत्व में बाईपास रोड स्थित एक होटल में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने के लिए संगठन निरंतर संघर्ष कर रहा है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाना चाहिए, ताकि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने मूल दायित्व अध्यापन कार्य का निर्वहन कर सकें। उन्होंने विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र किए जाने तथा प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था होना आवश्यक है। इस अवसर पर यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश राजपूत, हरीशंकर शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 221

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *