फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ सशक्त नारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत माँ सुषमा सिलाई सेंटर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं महिला समानता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेहंदी, डांस एवं मेकअप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 15 छात्राओं एवं महिलाओं को पुरस्कृत कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सोनल बंसल ने छात्राओं एवं महिलाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अपने हुनर को पहचानकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन ने जायंट्स ग्रुप ऑफ सशक्त नारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट सोम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन, प्रेसिडेंट निधि जैन, मेघा जैन, रीता बंसल, जूही अग्रवाल आदि मौजूद रहे।








