फिरोजाबाद। शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली डॉ. जया शर्मा को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ की जिला संयोजिका मनोनीत किया गया है। संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, स्वतंत्र प्रभारी विक्रमादित्य सिंह जूदेव, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सुभाष शर्मा एवं ब्रजप्रांत प्रभारी उप डॉ. अजय कुमार की सहमति से उन्हें डॉ जया शर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। डॉ. जया शर्मा ने दायित्व के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








