फिरोजाबाद: लक्ष्मी हॉस्पीटल को एनएबीएच एक्रीडेशन हुआ प्राप्त

-अस्पताल प्रबंधन ने गुणवत्तापूर्ण उपचार, मरीजों की सुरक्षा और मानकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

फिरोजाबाद। नगला बरी स्थित लक्ष्मी हॉस्पीटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हॉस्पीटल को एनएबीएच यानी नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पीटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स से एक्रीडेशन प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि को अस्पताल प्रबंधन ने गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

संस्थान के डायरेक्टर रोहित सिकरवार ने कहा कि एनएबीएच एक्रीडेशन केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में और अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि मरीजों को सुरक्षित वातावरण के साथ बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। हॉस्पीटल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, यूरोलॉजी, इमरजेंसी, आईसीयू और एनआईसीयू सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।

भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार के मानकों को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएबीएच एक्रीडेशन के तहत अस्पताल की व्यवस्थाओं और सेवाओं को मरीजों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उपचार, संक्रमण नियंत्रण, मेडिकल रिकॉर्ड के रखरखाव, दवाओं की सुरक्षा तथा मानकीकृत कार्यप्रणाली जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर परखा जाता है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *