फ़िरोज़ाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फ़िरोज़ाबाद: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फ़िरोज़ाबाद। नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर टूटी पुलिया लालपुर रोड थाना रसूलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जीतू यादव पुत्र महीपाल यादव निवासी ग्राम थरौरा पीपलिया मण्डी के पास थाना सहपऊ जिला हाथरस है। पुलिस ने बताया कि जीतू एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी में वांछित चल रहा था।