फिरोजाबाद। जनपद में सामौर बाबा महोत्सव का सात दिवसीय महासंग्राम पांच मार्च से होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
सिरसागंज स्थित सामौर बाबा का मेला 5 से 11 मार्च तक होगा। जिसमें देवी जागरण, कवि सम्मेलन, शिव नृत्य नाटिका, शिव डमरू नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। कार्यक्रम में भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, पद्मश्री कवि सुनील जोगी, भजन गायक कन्हैया मित्तल होंगे। प्रमुख आकर्षण, नाद समूह और रुद्राक्ष बैंड देंगे रंगारंग प्रस्तुति देगें। ग्राम करहरा की पावन धरती पर 05 से 11 मार्च तक सात दिवसीय सामौर बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम परिसर में आयोजित महोत्सव आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का संगम बनने जा रहा है।
प्रदेश की समृद्ध विरासत, लोक परंपराओं और कलात्मक उत्कृष्टता को समर्पित इस महोत्सव का आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, जिला प्रशासन और सामौर बाबा धाम ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सात दिवसीय मेले में क्षेत्र की जनता को विभिन्न कार्यक्रम देखने को मिलेेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 07 बजे से होगें। कार्यक्रम में सात मार्च को विशाल देवी जागरण होगा। जिसमें लखबीर सिंह लक्खा मां भगवती की भेंटें सुनाकर मां का गुणगान करेगें।
08 मार्च को विशाल कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुनील जोगी, हेमंत पांडेय, राम भदावर, गौरव चौहान, मुकेश मणिकांचन, पद्मिनी शर्मा और योगिता चौहान जैसे ख्यातिप्राप्त कवि अपनी ओजस्वी और हास्य-व्यंग्यपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 09 मार्च को वाराणसी के दिव्या श्रीवास्तव समूह द्वारा शिव नृत्य नाटिका का मंचन होगा। जबकि प्रयागराज का रुद्राक्ष बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधेगा। वहीं, उत्तराखंड के नाद समूह द्वारा भव्य शिव डमरू नृत्य प्रस्तुत कर महोत्सव को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की जाएगी। 10 मार्च को भजन संध्या में कन्हैया मित्तल भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
