फिरोजाबाद: ससुरालीजनों ने दो विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद: ससुरालीजनों ने दो विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद। जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। पीड़िताओं की तहरीर पर मटसेना और मक्खनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

थाना मक्खनपुर में जाफराबाद निवासी सुनीता ने तहरीर दी है कि 23 नवंबर 2023 को उसकी शादी तरुन उर्फ पंडित निवासी ककरारा, अरांव से हुई थी। शादी के बाद सास शीला देवी, ससुर रवेंद्र सिंह, पति तरुन, जेठ-जिठानी और ननदें दहेज कम मिलने को लेकर प्रताड़ित करती थीं। अतिरिक्त दहेज में ट्रैक्टर खरीदने के लिए चार लाख रुपये की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से तो ससुराल वाले मुकर गए। लेकिन इसके बाद फिर से उनका व्यवहार बदल गया। ससुराल वालों ने 28 सितंबर 2025 को पहने हुए कपड़े में ससुराल भेज दिया।

वहीं मटसेना थाने में वकार अहमद निवासी कश्मीरी गेट, रामगढ़ ने तहरीर दी है कि अपनी बेटी अर्शी की शादी 17 नवंबर 2025 को मो.अहसन निवासी नगला मुल्ला मस्जिद, मटसेना के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। 21 फरवरी को ससुराल वालों ने पति, सास तहसीम बेगम और ससुर खालिक अहमद व अन्य ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा। कनपटी पर लाइसेंसी बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के बाद ससुराल वाले जबरन मायके छोड़ गए। थानाध्यक्ष विमिलेश त्रिपाठी ने बतााया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।