फिरोजाबाद। एक कैंसर पीड़ित युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना दक्षिण के मौहल्ला अशर्फी नगर हिमाऊपुर निवासी रिंकू पुत्र गंगा राम लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। लगातार इलाज, आर्थिक दबाव और शारीरिक पीड़ा के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि इसी अवसाद और दर्द से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

