फिरोजाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद के पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी को पुरस्कृत कर सम्मान पत्र भेंट किये। सदर तहसील के नगला भाऊ निवासी अनिल यादव पिछले 16 वर्षो से जनहित के कार्यो में हिस्सेदारी कर जनता की समस्याओं का हल कराने के लिए तत्पर्य रहते है। उन्होंने कई ऐसी समस्याओं का निदान कराया है। जिससे ग्रामीण, गरीब लोग लाभांवित हुए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है। वह मेरी मेहनत का फल है।
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित

