फिरोजाबाद। कामधेनु गौ सेवा मित्र मंडली द्वारा वृहद गौ संरक्षण केंद्र ग्राम पंचायत सांती में गौ सेवक होली महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें गौ सेवकों ने होली का संगीतमय गायन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौ-माता पूजन करते हुए कहा कि गौ माता में 84 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। हिंदू धर्म में गौमाता पूज्यनीय है। उन्होंने होली का त्यौहार आपसी भाईचारें के साथ मनाने की अपील की। होली मिलन समारोही में राम शर्मा, मंयक, शिवम, आर्यन, दिलीप, संजय चौधरी, अतुल, कुलदीप, श्रीकांत, धीरज, मोहित, मोनू, अभिषेक, अंकित, श्याम आदि गौ सेवक मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन

