फिरोजाबाद: गैगस्टर के आरोपी की 13 लाख 39 हजार की अचल सम्पत्ति कुर्क

फिरोजाबाद: गैगस्टर के आरोपी की 13 लाख 39 हजार की अचल सम्पत्ति कुर्क

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में थाना रसूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैगस्टर के आरोपी की 13 लाख 39 हजार, 70 रू. की अचल सम्पत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार ने राजस्व टीम के साथ गैगस्टर के आरोपी भीम सेन पुत्र मानसिंह निवासी गुढाना थाना ताजगंज आगरा द्वारा अवैध चल-अचल सम्पत्ति अर्चित की थीं। पुलिस ने धारा 14 (1) के तहत कार्यवाही करते हुए 13 लाख 39 हजार, 70 रू. की अचल सम्पत्ति कुर्क कर, जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुनादी कराई।